सामग्री:
सूजी - २५० ग्राम
आलू - ३-४ पीस
मूंगफली - ५० ग्राम
चने की दाल - २ चम्मच
प्याज़ - २ बारीक कटी हुई
मीठी नीम की पत्ती - ८-१०
हरी मिर्च - ५-६
हरी धनिया की पत्ती
रिफायंड आयल - २ चम्मच
तेल - २ चम्मच
राई - १ चम्मच
नमक - स्वाद अनुसार
पानी 1-1/2 ग्लास
दूध - १ चम्मच
देसी घी - एक चम्मच
बनाने की विधि :
- चने की दाल को एक कटोरी पानी एवं १ चम्मच दूध डालकर आधे घंटे के लिए भिगो दे । फ़िर आधा चम्मच रिफायंड में हलक भून ले ।
- मूंगफली को कढाई में भूने, जब छिल्का उतरने लगे तो उसे ठंडा कर ले और छिल्का उतार कर दाने को मिक्सी में हल्का सा कद्दूकस कर ले । दाने दिखाई देने चाहिए ।
- कढाई में रिफायंड ड़ाल कर कटी हुई प्याज़ को गाढा भूरा होने तक भून कर अलग रख ले ।
- अब मीठी नीम की पत्ती डालकर फ्राई कर अलग रख ले .
- कढाई में एक चम्मच रिफायंड डालकर कटी हुई हरी मिर्च, राई डाले, जब राई चटकने लगे तब उसमे बारीक कटे हुए आलू डाले और दो मिनट भूने। फ़िर एक कप पानी और स्वाद अनुसार नमक डालकर ढककर पका ले ।
- आलू पकने पर उसमे सूजी डाले तथा दो ग्लास पानी व् नमक डाले ।
- सूजी पकने पर उसमे भुनी हुई मूंगफली डाले।
- जब पानी बिल्कुल न रह जाए और पेस्ट सूखने लगे तब उसमे ऊपर से प्याज़, भुनी हुई चने की दाल, एवं मीठी नीम की पत्ती डालकर मिक्स कर दे। अब उसमे एक चम्मच देसी घी डालकर मिक्स कर दे।
- ऊपर से हरी धनिया डाल कर सर्व करे।
No comments:
Post a Comment