Showing posts with label breakfast recipe. Show all posts
Showing posts with label breakfast recipe. Show all posts

Tuesday, August 19, 2008

सूजी का कटलेट

सूजी के स्वादिष्ट कटलेट:

सामग्री:
सूजी - दो कटोरी
ब्रेड- ३-४ स्लाईस
उबले आलू - ४ पीस (कद्दूकस किया हुआ)
रिफायंड - तलने व् भूनने के लिए
प्याज़ - २-३ पीस (बारीक कटी हुई)
नमक - स्वाद अनुसार
हरी मिर्च - ३-४ (बारीक कटी हुई)
हरी धनिया - सजावट हेतु

बनाने की विधि:
  1. ३-४ स्लाइस सूखी ब्रेड को मिक्सी में पीस कर अलग रख ले।
  2. कढाई में दो चम्मच रिफायंड डालकर सूजी को हल्का भूरा होने तक भून ले और बड़ी प्लेट में ठंडा होने के लिए रख दे।
  3. अब कढाई में दो चम्मच रिफायंड डालकर उसमे प्याज़ को गाढा भूरा भून ले व् ठंडा होने के लिए रख दे।
  4. सूजी ठंडा होने पर उसमे कद्दूकस किया हुआ उबला आलू डालकर मिला दे। ऊपर से हरी मिर्च, हरी धनिया, भुनी हुई प्याज़ व् नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर ले।
  5. अब इस मिक्सचर की गोल टिक्की बनाकर फ्रिज में आधे घंटे के लए रख दे।
  6. अब कटलेट तलने के लिए कढाई में रिफायंड डाले । गर्म होने पर टिक्की को पिसी ब्रेड में लपेटकर तल ले।
  7. हल्का भूरा, लाल होने पर निकाल ले ।
  8. लीजिये कटलेट तैयार हो गए।ऊपर से बारीक कटी हरी धनिया छिड़क दे। अब इसे हरी धनिया की चटनी या टमाटर की चटनी के साथ गर्मागर्म परोसे।

सूजी का उपमा

सूजी का उपमा: हमारे दिन की शुरुआत होती है नाश्ते से आइये सबसे पहले आज सीखते है नाश्ते की कुछ रेसिपी। नाश्ता अगर हल्का हो, पौष्टिक और स्वादिष्ट हो तो क्या कहने चलिए मै आपको बताती हूँ सूजी का उपमा बनने का तरीका ।

सामग्री:

सूजी - २५० ग्राम
आलू - ३-४ पीस
मूंगफली - ५० ग्राम
चने की दाल - २ चम्मच
प्याज़ - २ बारीक कटी हुई
मीठी नीम की पत्ती - ८-१०
हरी मिर्च - ५-६
हरी धनिया की पत्ती
रिफायंड आयल - २ चम्मच
तेल - २ चम्मच
राई - १ चम्मच
नमक - स्वाद अनुसार
पानी 1-1/2 ग्लास
दूध - १ चम्मच
देसी घी - एक चम्मच
बनाने की विधि :
  1. चने की दाल को एक कटोरी पानी एवं १ चम्मच दूध डालकर आधे घंटे के लिए भिगो दे । फ़िर आधा चम्मच रिफायंड में हलक भून ले ।
  2. मूंगफली को कढाई में भूने, जब छिल्का उतरने लगे तो उसे ठंडा कर ले और छिल्का उतार कर दाने को मिक्सी में हल्का सा कद्दूकस कर ले । दाने दिखाई देने चाहिए ।
  3. कढाई में रिफायंड ड़ाल कर कटी हुई प्याज़ को गाढा भूरा होने तक भून कर अलग रख ले ।
  4. अब मीठी नीम की पत्ती डालकर फ्राई कर अलग रख ले .
  5. कढाई में एक चम्मच रिफायंड डालकर कटी हुई हरी मिर्च, राई डाले, जब राई चटकने लगे तब उसमे बारीक कटे हुए आलू डाले और दो मिनट भूने। फ़िर एक कप पानी और स्वाद अनुसार नमक डालकर ढककर पका ले ।
  6. आलू पकने पर उसमे सूजी डाले तथा दो ग्लास पानी व् नमक डाले ।
  7. सूजी पकने पर उसमे भुनी हुई मूंगफली डाले।
  8. जब पानी बिल्कुल न रह जाए और पेस्ट सूखने लगे तब उसमे ऊपर से प्याज़, भुनी हुई चने की दाल, एवं मीठी नीम की पत्ती डालकर मिक्स कर दे। अब उसमे एक चम्मच देसी घी डालकर मिक्स कर दे।
  9. ऊपर से हरी धनिया डाल कर सर्व करे।

सूजी का चिल्ला

आजकल हर कोई यही चाहता है कि खाना कुछ ऐसा बनाया जाए जो फटाफट बन जाए और नाश्ता वो तो और जल्दी से बन जाए। तो चलिए आज हम कुछ ऐसा ही नाश्ता बनात...