सामग्री:
सूजी - दो कटोरी
ब्रेड- ३-४ स्लाईस
उबले आलू - ४ पीस (कद्दूकस किया हुआ)
रिफायंड - तलने व् भूनने के लिए
प्याज़ - २-३ पीस (बारीक कटी हुई)
नमक - स्वाद अनुसार
हरी मिर्च - ३-४ (बारीक कटी हुई)
हरी धनिया - सजावट हेतु
बनाने की विधि:
- ३-४ स्लाइस सूखी ब्रेड को मिक्सी में पीस कर अलग रख ले।
- कढाई में दो चम्मच रिफायंड डालकर सूजी को हल्का भूरा होने तक भून ले और बड़ी प्लेट में ठंडा होने के लिए रख दे।
- अब कढाई में दो चम्मच रिफायंड डालकर उसमे प्याज़ को गाढा भूरा भून ले व् ठंडा होने के लिए रख दे।
- सूजी ठंडा होने पर उसमे कद्दूकस किया हुआ उबला आलू डालकर मिला दे। ऊपर से हरी मिर्च, हरी धनिया, भुनी हुई प्याज़ व् नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर ले।
- अब इस मिक्सचर की गोल टिक्की बनाकर फ्रिज में आधे घंटे के लए रख दे।
- अब कटलेट तलने के लिए कढाई में रिफायंड डाले । गर्म होने पर टिक्की को पिसी ब्रेड में लपेटकर तल ले।
- हल्का भूरा, लाल होने पर निकाल ले ।
- लीजिये कटलेट तैयार हो गए।ऊपर से बारीक कटी हरी धनिया छिड़क दे। अब इसे हरी धनिया की चटनी या टमाटर की चटनी के साथ गर्मागर्म परोसे।